भारत ने सोमवार को 75th स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर पूरा देश जश्न में डूबा नजर आया। हर देशवासी की जुबान पर देशभक्ति की अलख सुनाई दी, तो गांव, शहर और कस्बा हर स्थान तिरंगा मय हो गया। लेकिन इनसबके बीच दिलचस्प बात यह है कि, सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि सरहद पार भी देश के राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। जी हां, पाकिस्तान के एक म्यूजिशियन ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर राष्ट्रगान की धुन बजाई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। क्या है पूरा माजरा? चलिए हम आपको बताते है।
पाकिस्तानी म्यूजिशियन ने बजाई राष्ट्रगान की धुन!दरअसल, पाकिस्तान के एक रबाब सिंगर सियाल खान ने भारतीय राष्ट्रगान बजाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में सियाल खान अपने रबाब पर ‘जन गण मन’ बजाते हैं, जिसकी बैग्राउंड में शांत पहाड़ और हरियाली दिखाई देती है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा:-
“यहां बॉर्डर पार मेरे फैन्स के लिए एक तोहफ है। भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। मैंने शांति, सहिष्णुता और हमारे बीच अच्छे रिश्तों के लिए दोस्ती और सद्भावना के प्रतीक के रूप में भारत के राष्ट्रगान की धुन बजाने की कोशिश की।”
बता दें कि सियाल खान रबाब वादक हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। भारत में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में सियाल ने अपने भारतीय फैंस के राष्ट्रीय पर्व पर यह खास गिफ्ट दिया है। इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
Here’s a gift for my viewers across the border. 🇵🇰🇮🇳 pic.twitter.com/apEcPN9EnN
— Siyal Khan (@siyaltunes) August 14, 2022
रबाब वादन यंत्र क्या है?बता दें कि रबाब एक संगीत वाद्य यंत्र है। रबाब एक तार वाला म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट है, जो वीणा के जैसे दिखता है। यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कश्मीर में काफी लोकप्रिय है। रबाब इंस्ट्रूमेंट अफगानिस्तान के राष्ट्रीय संगीत का अहम हिस्सा है। आप वीडियो में पाकिस्तान के एक हरियाली भरे पहाड़ी इलाके में सियाल खान उंगलियों से रबाब पर जन-गण-मन की धुन बजाते देख सकते है।
सियाल खान के यूट्यूब चैनल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, वह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के दिर इलाके से आते हैं। वह पॉलिटिकल साइंस के स्टूडेंट हैं। सियाल ने कहा है कि आप मेरे यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं और रबाब पर प्यारी धुनें सुन सकते हैं।