सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय फिल्म अभिनेता और टीवी अभिनेता हैं। वह एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। सुशांत आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा निभाया गया किरदार आज भी हमारे जेहन में मौजूद है.
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था। उनका पैतृक घर बिहार के पूर्णिया राज्य के मलडीहा गांव में है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता का नाम कृष्ण कुमार सिंह और माता का नाम उषा सिंह था। दुर्भाग्य से 2002 में उनकी मां का निधन हो गया।
उनके पिता एक सरकारी अधिकारी थे। उनका परिवार 2000 के दशक की शुरुआत में दिल्ली में बस गया था। सुशांत की 4 बहनें और एक भाई भी हैं, जिनमें से मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं। 2016 की फिल्म एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जिसमें सुशांत मुख्य भूमिका में थे, सुपर-डुपर हिट रही। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई और सुशांत की एक्टिंग भी बेहतरीन थी। यह फिल्म भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी।
2019 में रिलीज हुई फिल्म छिछोरे बड़ी हिट फिल्म रही थी। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का 67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत अच्छा रोल प्ले किया था और उनकी केदारनाथ फिल्म में एक्ट्रेस सारा अली खान थीं.
इसके बाद साल 2020 में फिल्म ‘दिल बेचारा’ सुशांत की आखिरी फिल्म साबित हुई, जो 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी स्टार पर रिलीज हुई। फिल्म सभी को बेहद पसंद आई थी, फिल्म में उनके साथ संजना सांघी थीं.
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्मह,त्या कर ली। उनके नौकर ने सबसे पहले सीलिंग फैन से लटकते शव को देखा और तुरंत मुंबई पुलिस को सूचित किया।
मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची थी लेकिन इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत महज 34 साल के थे। अभी इस मामले में जांच चल रही है।