सोनम कपूर बॉलीवुड की काबिल अभिनेत्रियों में से एक है जो हाल ही में माँ बनी है आपको बता दे कि सोनम कपूर ने एक बेटे को जन्म दिया। अनिल कपूर अपने नाथी को देख बहुत खुश हुए,अब आपको बता दे
कि सोनम कपूर ने अपने बेटे को एक पेंटिंग डेडिकेट की जिसको बहुत बहुमुल्य बताया जा रहा है चलो आगे हम इसके बारे में बताते है बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा हाल ही में माता-पिता बने हैं।दोनों ने 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इसकी जानकारी दोनों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी,
जिसमें एक पेंटिंग बनी हुई थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी इस जर्नी में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया था। वहीं, अब अभिनेत्री ने उस स्पेशल पेंटिंग का मतलब बताया है. सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पेंटिंग की फोटो साझा की और बताया
कि उन्होंने अपने बच्चे के जन्म की जानकारी देने के लिए इस पेंटिंग का चयन क्यों किया था। सोनम ने लिखा, ‘हमारे जीवन में इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए आनंद और मैं चाहते थे कि रितिका मर्चेंट हमारे बच्चे के जन्म की घोषणा करने के लिए एक स्पेशल आर्टवर्क बनाएं।
इस आर्टवर्क में स्काई फादर और अर्थ मदर के बीच के मिलन के यूनिवर्सल कॉन्सेप्ट को रिप्रेजेंट किया गया है।’इसके आगे सोनम ने लिखा, ‘चील या बाज दूसरी दुनिया के क्रिएशन से जुड़े हुए हैं। हिरण मातृत्व से जुड़े होते हैं। वे कोमल और चौकस प्राणी हैं। वे हमेशा चौकस रहते हैं और सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी आगे बढ़ सकते हैं, गार्ड कर सकते हैं और जीवित रह सकते हैं।
शुरुआती नवपाषाण काल से, जब पृथ्वी बहुत अधिक ठंडी थी और हिरण ज्यादा तादाद में थे। तब उत्तरी लोगों द्वारा मादा हिरण की पूजा की जाती थी। वह जीवन देने वाली मां थी। झुंड की मुखिया, जिस पर वे जीवित रहने के लिए निर्भर थे। उन्होंने दूध, भोजन, कपड़े और आश्रय के लिए हिरण के प्रवास का अनुसरण किया।
वह प्रजनन क्षमता, मातृत्व, उत्थान और सूर्य के पुनर्जन्म से जुड़ी एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक शख्सियत थीं।’बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने कुछ महीने पहले ही प्रेगनेंसी की घोषणा सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज शेयर कर की थी।
वहीं, अब सोनम अस्पताल से अपने बेटे को लेकर घर आ चुकी हैं। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ था और पार्टी का आयोजन किया गया था। दोनों के बच्चे का निकनेम सिम्बा रखा है।