प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी ना किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में मां बनीं और मां बनने के बाद वो अपना सारा समय अपने बच्चे को दे रही हैं। आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा से,रो,गेसी के जरिए मां बनीं। प्रियंका को पूरी दुनिया में लोग खूब पसंद करते हैं। उनकी ख्याति दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। अपने बेबाक अंदाज और शानदार लुक की वजह से अक्सर मीडिया में छाई रहने वाली प्रियंका चोपड़ा आज सिर्फ देशी गर्ल नहीं रही बल्कि ग्लोबल बाला बन चुकी है। प्रियंका अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है, मुद्दा कोई सा भी हो वे कभी अपने विचारों को रखने से पीछे नहीं हटती।
कई मुद्दे तो ऐसे होते हैं जिन पर काफी लोग खुलकर बोलने और भी हिचकिचाते हैं, उन मुद्दों पर भी प्रियंका अपने निजी अनुभव तक साझा कर देती हैं। कई मौकों पर प्रियंका यह साबित भी कर चुकी है कि मुद्दा कोई सा भी हो या मंच कैसा भी हो वे कभी अपने विचारों को सार्वजनिक तौर पर रखने से बचती नही है। ऐसे में प्रियंका ओप्रा विन्फ्रे को दिया एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें वह ये बताती हैं कि उन्हें हिंदू धर्म के अलावा ईसाई और इस्लाम के बारे में भी बचपन से पता था।
इंटरव्यू में ओप्रा अपने भारत दौरे का अनुभव साझा करते हुए प्रियंका से आध्यात्मिक आधार पर सवाल करती हैं। इसके जवाब में प्रियंका कहती हैं, “भारत में तमाम धर्मों के अस्तित्व के कारण यह इतना मुश्किल नहीं है। मैं एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी तो मुझे ईसाइयत का पता था। मेरे पिता एक मस्जिद में गाते थे तो मैं इस्लाम भी जानती थी। हिंदू परिवार में तो मेरा लालन-पालन ही हुआ। आध्यात्म भारत का एक बहुत बड़ा भाग है। आप उसे नकार नहीं सकते। मेरा परिवार भी सर्वश्रेष्ठ शक्ति में यकीन करता है। उस पर विश्वास करता है।”
प्रियंका कहती हैं, “मेरा पिता कहते थे कि धर्म एक रास्ता है ताकि सर्वश्रेष्ठ शक्ति को प्राप्त किया जा सके। जिस दिशा में हम जा रहे हैं, उसी दिशा में हर धर्म का एक अलग चेहरा है। मैं एक हिंदू हूँ, मेरे घर में एक मंदिर है और मैं वहाँ जितनी बार हो सकता है प्रार्थना करती हूँ, लेकिन इसी दौरान, मैं इस तथ्य में भी विश्वास करती हूँ कि एक सर्वोच्च शक्ति मौजूद है और मुझे उस पर विश्वास करना पसंद है।
Priyanka Chopra – "My dad used to sing in a mosque. I was aware of Islam" pic.twitter.com/eZho9faIES
— RadiumWanderer⚽️🤍💙 (@radium_blue) March 20, 2021
प्रियंका के काम की बात करें तो वे जल्द ही ‘अमेजन स्टूडियोज’ की अपकमिंग फिल्म ‘शीला’ में ‘मां आनंद शीला’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली है। प्रियंका की इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट करने वाले हैं। बता दें फिल्म ‘शीला’ में एक्टिंग करने के अलावा प्रियंका इसे प्रोड्यूस करने का भी काम कर रही है।