टीवी का फेमस काॅमेडी शो श्तारक मेहता का उल्टा चश्माश् बीते 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजर कर रहा है। दर्शकों को वैसे तो इस शो के वैसे तो हर किरदार काफी पसंद है, लेकिन सबसे ज्यादा जेठालाल और बबीता जी की केमेस्ट्री उन्हें पसंद आती है। बबीता जी के पीछे दीवाने बनें फिरने वाले जेठालाल अपनी आशिकी जाहिर करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। बता दे कि शो में बबीता जी का रोल एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता प्ले कर रही हैं। शो में नहीं वो रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड हैं। मुनमनु अक्सर अपनी हाॅट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो को फैंस बार-बार देख रहे हैं।
बोल्ड वीडियो हुआ वायरल:‘बबीता जी‘ यानी मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में मुनमुन एक बार फिर से अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को क्रेजी बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुनमुन दत्ता गोल्डन कलर के ऑफ शोल्डर वनपीस गाउन में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में पहले एक-एक करके उनके सारे एसेसिरीज नजर आती है फिर वो उसे पहने हुए कैमरे के सामने आ जाती हैं। इस दौरान उनके बाल ओपन है और मुनमुन का लाइट मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर उनकी तारीफें करते दिख रहे हैं।
ऐसा है मुनमुन दत्ता का करियर:आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में आए टेलीविजन शो हम सब बाराती से की थी। इस शो के बाद जब 2008 में असित मोदी का कॉमेडी शो तारक मेहता शुरू हुआ तबसे ही मुनमुन दत्ता इस शो से जुड़ी हुईं हैं। वह शो में बबीता अय्यर की भूमिका निभा रही हैं। इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं। जेठालाल और बबीता अय्यर जी की प्यारी सी केमिस्ट्री लोगों को शो में खूब हंसाती है। टेलीविजन के अलावा मुनमुन दत्ता बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
View this post on Instagram