बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए न सिर्फ अपने शानदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं बल्कि साथ ही साथ इंस्टा स्टोरी पर भी अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं।
ऐसे में मलाइका का एक फोटो सुर्खियों में है।दरअसल हाल ही में मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया। फोटो में मलाइका के साथ उनके बेटे अरहान खान भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर मलाइका ने लिखा, ‘जब बेटा इतना अच्छा बनकर माँ का ख्याल रखता है।
‘सोशल मीडिया पर इस फोटो को जैकी जे ठक्कर नामक एक सोशल मीडिया यूजर ने शेयर किया और सवाल पूछा- ‘ये गलत क्यों लग रही है ? इस पर अलग अलग यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। किसी यूजर ने कहा कि फोटो गलत है तो वहीं किसी ने कहा कि तुम्हारी सोच में गलती है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले मलाइका ने मुंबई में अपना 46वां जन्मदिन मनाया था। उनकी पार्टी में इंडस्ट्री के कई नामचीन चहरे शामिल हुए थे। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, करण जौहर, करिश्मा कपूर, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और अर्जुन रामपाल जैसे लोग शामिल थे।गौरतलब है
Why does this look so wrong? pic.twitter.com/QRfM7WGuYm
— Jackie J. Thakkar (@Juvenile_Jack) November 2, 2019
कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिश्तों की खबरों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। रिलेशनशिप को लेकर मलाइका या अर्जुन ने साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा है।
वहीं दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सामने आई हैं, हालांकि कुछ वक्त पहले अर्जुन ने कहा था कि वो जब भी शादी करें तो मीडिया को जरूर बताएंगे।