अर्जुन कपूर फिल्मों और एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। वह लंबे वक्त से मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों खुलकर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद है और इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर की उम्र में काफी अच्छा-खासा फर्क है। अर्जुन से मलाइका अरोड़ा 12 साल बड़ी हैं। यही वजह है कि अक्सर फैंस यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि जिस वक्त मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी हुई थी तब अर्जुन कपूर कैसे दिखते होंगे? चलिए जानते हैं…
बता दें कि मलाइका अरोड़ा,अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले अरबाज खान के साथ शादीशुदा रिश्ते में थीं। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। कहा जाता है कि दोनों को पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। करीब पांच साल की डेटिंग के बाद अरबाज-मलाइका ने वर्ष 1998 में हिं,दू और क्रि,श्चि,यन रीति-रिवाजों से शादी की थी। इन दोनों की शादी के वक्त की अर्जुन कपूर की एक तस्वीर इन दिनों सुर्खियों में है।
मलाइका और अरबाज खान की शादी के वक्त अर्जुन कपूर काफी छोटे थे। उन्होंने उसी वर्ष टीनएज में कदम रखा था। जी हां, अरबाज-मलाइका की शादी के वक्त अर्जुन की उम्र महज 13 वर्ष थी। अर्जुन कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर की यह तस्वीर मलाइका और अरबाज खान की शादी के वक्त की है। इसमें अर्जुन कपूर ब्राउन पैंट और ब्लू शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और काफी क्यूट लग रहे हैं।
बात अगर अरबाज और मलाइका की शादी की करें तो शादी के करीब डेढ़ दशक तक इनकी शादी काफी अच्छी चली। दोनों के एक बेटा हुआ। मगर, अचानक इनके रिश्ते में दरार पड़ गई और फिर दोनों के बीच आई दूरियां बढ़ती चली गईं। नतीजा वर्ष 2017 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन कपूर का रिश्ता आगे बढ़ा। बता दें कि मलाइका जहां अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं, वहीं अरबाज खान खुद से 22 साल छोटी मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।