Pathaan Trailer to be showcased on Burj Khalifa: शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण (Shahrukh Khan-Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान इस वक्त इंटरनेशनल लीग टी20 के लिए मिडल ईस्ट में हैं। जिस वक्त बुर्ज खलीफा पर’पठान’ का ट्रेलर दिखाया जाएगा, वह वहां मौजूद रहेंगे।
इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट नेल्सन डिसूजा ने कहा, “पठान हमारे समय की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और इस तरह की फिल्म को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए सबसे बड़ा तरीका अपनाया जाना चाहिए। हम यह घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं कि दुबई के बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान और पठान का जश्न मनाया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा,”हमें खुशी है कि शाहरुख खान, जो वर्तमान में इंटरनेशनल लीग टी20 के लिए यूएई में हैं,वह इस बड़े मौके पर वहां मौजूद होंगे। शाहरुख के यूएई में ढेर सारे फैंस हैं। उनके फैंस और दर्शकों के सम्मान और प्यार के लिए मैं धन्यवाद करता हूं।”
सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया गया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
करीब ढाई मिनट के ट्रेलर में शाहरुख खान और दीपिका को अंडर कवर एजेंट दिखाया गया है, जो एक दुश्मन के खिलाफ ल ड़ते हैं। उस दुश्मन के किरदार में जॉन अब्राहम को दिखाया गया है, जो भारत पर अ टै क करने की र ण नीति बना रहा है।
ट्रेलर में शाहरुख की एंट्री दमदार डायलॉग के साथ होती है। जो है, “पार्टी पठान के घर रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आयेगा ही और पथके भी लायेगा।” शाहरुख इस फिल्म के अलावा निर्माता राजकुमार हिरानी की ‘Dunki’ में नजर आएंगे। इसके साथ वह ‘जवान’ में भी नजर आने वाले हैं।