बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर बीटाउन की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक है। कुछ दिनों बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर खबरें हैं कि दोनों जल्द माता पिता बनने वाले हैं, लेकिन कपल ने इस बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं की थी। अब हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है। इन तस्वीरों में बिपाशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
बिपासा बसु ने शेयर की बेबी बंब के साथ तस्वीरें:बिपाशा और करण शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि एक नया वक्त, एक नया फेज, एक नई रोशनी हमारी लाइफ के प्रिज्म में एक यूनिक शेड जुड़ने जा रहा है। हमारी लाइफ और फैमिली पूरी होने वाली है।
हमनें इस लाइफ की शुरुआत अकेले की थी और फिर हम एक दूसरे से मिले, जिसके बाद से सिर्फ हम दो ही थे। दो लोगों के लिए इतना ज्यादा प्यार, हमें थोड़ा अनफेयर लग रहा था। इसलिए, जो दो हुआ करते थे, जल्द ही तीन हो जाएंगे।
फैंस को किया शुक्रिया:एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि हमारे प्यार की निशानी,हमारा बच्चा जल्द ही हमारी लाइफ और खुशी में शामिल होने वाला है। आप सभी के प्यार और प्राथर्नाओं के लिए धन्यवाद। आपकी गुड विशेज हमेशा हमारी लाइफ का हिस्सा थीं और रहेंगी। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और खूबसूरत लाइफ बनाने के लिए धन्यवाद। दुर्गा दुर्गा।
बात अगर एक्ट्रेस के फोटोज में उनके लुक की करें तो क्ट्रेस एक व्हाइट कलर की लॉन्ग शर्ट पहने नजर आ रही हैं। वहीं करण सिंह ग्रोवर भी सफेद रंग की शर्ट में दिखाई दे रहे हैं।
साल 2016 में हुई थी कपल की शादी:बता दें कि बिपासा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से 30 अप्रैल 2016 में शादी की थी। शादी के बाद से दोनों सेलेब्स बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। बता दें कि करण और बिपाशा की मुलाकात ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी।