बॉलीवुड फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस रही मलाइका अरोड़ा पिछले काफी लंबे समय से अपनी रिलेशनशिप की खबरों से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दे कि फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के बाद उन्होंने रियलिटी टीवी शो को जज करना शुरू कर दिया। अब वह सिंगिंग, डांसिंग, टैलेंट जैसे कई रियलिटी शो में बतौर जज नजर आती हैं।
जैसा कि आपको पता ही होगा कि अभिनेत्री मलाइका ने 24 साल पहले सलमान खान के भाई अरबाज खान से शादी की थी। लेकिन 19 साल तक एक साथ रहने के बाद मलाइका और अरबाज ने तलाक की अर्जी दाखिल की और दोनों अलग हो गए।
फिलहाल अर्जुन और मलाइका के शादी करने की खबरें सुर्खियों में है। कई मौकों पर मलाइका ने अपने और अरबाज के अलग होने के कारण बताए थे। एक बार उन्होंने कहा था कि अरबाज से अलग होना उनके लिए बहुत ही मुश्किल था क्योंकि वह एक बेटे की मां है। साल 2002 में अभिनेत्री ने बेटे अरहान को जन्म दिया था। कोर्ट ने तलाक के वक्त अरहान की कस्टडी मलाइका को दी।
मलाइका के मुताबिक जब उन्होंने बेटे अरहान को जन्म दिया था, तब उसकी पूरे जिम्मेदारी उन पर ही थी और अरबाज उनकी बिल्कुल भी मदद नहीं करते थे। जब भी रात में अरहान रोता था तो मलाइका जागकर उसको सुला देती थी। इस वजह से उनकी रातों की नींद उड़ गई थी। जबकि वह घर के काम करते-करते दिन पर खूब थक जाती थी। इन्हीं कारणों के चलते मलाइका को अरबाज से तलाक लेना पड़ा था।
फिलहाल मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहकर बहुत ज्यादा खुश हैं। यह दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। जब भी दोनों को अपने काम से ब्रेक मिलता है तो दोनों छुट्टियां मनाने विदेश निकल जाते हैं। यह किसी को तो नहीं पता कि दोनों शादी कब करेंगे। लेकिन मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आई कि दोनों दिसंबर महीने में शादी कर सकते हैं।