KL Rahul Athiya Shetty Marriage: केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की अटकलों पर सुनील शेट्टी का कहना है कि वह भी चाहते हैं कि उनका बेटा अहान और बेटी अथिया जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाएं।
केएल राहुल और उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दोनों फिर अपनी तस्वीरों को लेकर फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। अथिया शेट्टी ने जहां अपने बेडरूम से तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं, केएल राहुल की शर्टलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।
बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने जहां अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस को बताया है कि रविवार के दिन उनकी सुबह किस अंदाज में होती है। अथिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह बेड पर बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। दूसरी में वह बिस्तर पर मुस्कुराती हुई लेटी दिखाई दे रही हैं।
अथिया शेट्टी का यह बोल्ड लुक सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर अथिया शेट्टी के इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। अथिया शेट्टी की पोस्ट पर टाइगर श्राफ की बहन कृष्णा श्राफ और प्रोड्यूसर अनु रंजन ने भी कमेंट किया है।
केएल राहुल ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक में वह किसी साथी के साथ दिख रहे हैं। दूसरे में उनका सोलो पोज है। दोनों में ही वह शर्टलेस हैं। पहली तस्वीर में उनके साथी भी शर्टलेस हैं। हालांकि, उन्होंने कंधों पर से तौलिया डाल रखा है। तस्वीरें देखने से लग रहा है कि शायद जिम सेशन के बाद इन्हें क्लिक किया या है।
केएल राहुल ने तस्वीरों के कैप्शन की जगह ग्रीन कलर वाली बैटरी वाली इमोजी पोस्ट की है, जिसका इस्तेमाल अक्सर लोग अपनी ऊर्जा को संदर्भित करने में करते हैं। केएल राहुल की पोस्ट पर भी बहुत से लोगों ने कमेंट किए हैं। नीचे इंस्टाग्राम पोस्ट में आप अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों की वे तस्वीरें देख सकते हैं।
सुनील शेट्टी ने हाल ही में अथिया और केएल राहुल की शादी से जुड़े सवाल पर कहा था, ‘समस्या यही है कि शादी की खबर ही आ रही है। मुझे भी खबर ही मिल रही है। मुझे बाहर से खबर मिले उससे अच्छा है कि हम लोग घर में ही फैसला करें कि कब शादी करनी है। मेरा मानना है कि इसका फैसला राहुल और अथिया को लेना है कि उन्हें कब शादी करनी है और कैसे शादी करना चाहते हैं।’